हावड़ा स्टेशन व बस स्टैंड का शीर्ष अधिकारियों ने लिया जायजा

बुनियादी सुविधाओं और विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
Howrah Station and Bus Stand Inspected by Urban Development Minister & Officials
हावड़ा स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण करते शहरी विकास राज्य मंत्री उमेश राय, हावड़ा कॉर्पोरेशन की कमिश्नर तेजस्वी राणा, डीसी नॉर्थ अमलान कुसुम घोष एवं अन्य अधिकारी
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : हावड़ा स्टेशन परिसर और उसके आसपास के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्रों में यातायात, स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को उच्च अधिकारियों की टीम ने संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान शहरी विकास राज्य मंत्री उमेश राय, हावड़ा कॉर्पोरेशन की कमिश्नर तेजस्वी राणा और हावड़ा पुलिस के डीसी नॉर्थ अम्लान कुसुम घोष सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

प्रमुख क्षेत्रों का दौरा और जनसमस्याओं पर मंथन

अधिकारियों के दल ने हावड़ा स्टेशन परिसर के अलावा हावड़ा बस स्टैंड, कोलकाता बस स्टैंड, दीघा बस स्टैंड और सबवे का विस्तृत दौरा किया। इस दौरान यात्रियों को रोजाना होने वाली दिक्कतों और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने पर संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ गंभीर विचार-विमर्श किया गया।

स्वच्छता, सुरक्षा और आधुनिक विकास पर जोर

निरीक्षण के दौरान क्षेत्र की तात्कालिक समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। साथ ही, हावड़ा स्टेशन और आसपास के इलाकों को अधिक स्वच्छ, सुव्यवस्थित, सुरक्षित और आधुनिक बनाने के लिए दीर्घकालिक योजनाओं पर चर्चा हुई। राज्य मंत्री उमेश राय ने कहा कि ‘विकसित भारत @ 2047’ के लक्ष्य के तहत हावड़ा के समग्र विकास और आधुनिक बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in