हावड़ा : तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत

होगलाशी कमालपुर रोड पर भीषण हादसा, मौके पर ही तोड़ा दम
Howrah News: Elderly Woman Killed in Bike Accident at Shyampur
सांकेतिक फोटो
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : हावड़ा जिले के श्यामपुर थाना अंतर्गत आने वाले होगलाशी कमालपुर रोड स्थित घोषखाली इलाके में शुक्रवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक अज्ञात बुजुर्ग महिला की जान चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग महिला पैदल ही सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान तेज गति से आ रहे एक बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के तुरंत बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्रित हो गए।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, मृतका की शिनाख्त में जुटी पुलिस

घटना की सूचना तुरंत स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही श्यामपुर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर महिला की शिनाख्त करने के प्रयास में जुटी हुई है, साथ ही दुर्घटना के जिम्मेदार बाइक सवार का पता लगाया जा रहा है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in