"जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान ही हमारा लक्ष्य": विधायक रुद्रनील घोष

शिवपुर में भारी बारिश के बाद जलजमाव पर एक्शन में दिखे विधायक
Howrah Waterlogging: MLA Rudranil Ghosh Inspects Drainage Work
​शिवपुर में जलजमाव की समस्या ना हो इसके लिए नालों की साफ-सफाई कार्य का निरीक्षण करते विधायक रुद्रनील घोष
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा: "हावड़ा में लंबे समय से चली आ रही जलजमाव की समस्या एक दिन में खत्म नहीं होगी। लेकिन, चरणबद्ध तरीके से नालों के जीर्णोद्धार, नियमित सफाई और निकासी व्यवस्था में सुधार के जरिए इसका स्थायी समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है। जनता की परेशानी को कम करना ही हमारा मुख्य लक्ष्य है।" यह बात शिवपुर विधानसभा के विधायक रुद्रनील घोष ने कही।

हाल ही में हुई भारी बारिश के बाद शिवपुर विधानसभा के वार्ड नंबर 50 सहित कई इलाकों में जलजमाव के कारण स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। जल निकासी व्यवस्था को लेकर जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने युद्ध स्तर पर नालों की सफाई और ड्रेनेज सिस्टम के आधुनिकीकरण का काम शुरू किया है। गुरुवार को विधायक रुद्रनील घोष खुद हावड़ा नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ सड़कों पर उतरे।

खुद किया नालों की सफाई का निरीक्षण

विधायक ने कई इलाकों का दौरा कर नालों से गाद (पॉली) और कचरा हटाने के काम का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने काम की गति और गुणवत्ता को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय निवासियों से बात कर उनकी शिकायतें सुनीं और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान मशीनों की मदद से नालों की सफाई की गई। स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधि को खुद जमीन पर उतरकर काम की निगरानी करते देख खुशी जताई और उम्मीद जताई कि इस पहल से शिवपुर की ड्रेनेज व्यवस्था बेहतर होगी।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in