हावड़ा के शिवपुर श्मशान घाट का होगा कायाकल्प : रुद्रनील घोष

भ्रष्टाचार और असामाजिक तत्वों से मिलेगी मुक्ति
Howrah Shivpur Crematorium to Undergo Major Renovation, Says MLA Rudranil Ghosh
श्मशान घाट का दौरा करते विधायक रूद्रनील घोष, साथ हैं हावड़ा नगरनिगम के कमिश्नर प्रसेनजीत चक्रवर्तीहावड़ा के शिवपुर श्मशान घाट का होगा कायाकल्प : रुद्रनील घोष
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : श्मशान घाटों को श्मशान की तरह होना चाहिए, ताकि लोग यहां से एक पवित्र भाव और शुद्ध मन लेकर अपने घर लौटें। यहां ऐसा ही माहौल तैयार किया जाएगा। यह बात हावड़ा के शिवपुर श्मशान घाट का दौरा करने पहुंचे शिवपुर के विधायक रुद्रनील घोष ने कही। श्मशान घाट की बदहाली पर चिंता व्यक्त करते हुए विधायक ने कहा कि पिछले कुछ समय में यह परिसर भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका था। यहां असामाजिक तत्वों का आना-जाना बढ़ गया था और चारों तरफ गंदगी व खराब सड़कों का अंबार था। उन्होंने साफ किया कि पिछली सरकार का ध्यान विकास पर नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार और सरकारी धन के दुरुपयोग पर था। रुद्रनील घोष ने घोषणा की कि हावड़ा नगर निगम और केएमडीए के सहयोग से इस पूरे क्षेत्र का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इस श्मशान घाट पर क्षेत्र के 4 लाख से अधिक लोग निर्भर करते हैं अतः यहां इलेक्ट्रिक चूल्ही के साथ ही लकड़ी दोनों की प्रक्रियाओं की सुविधा उपलब्ध होगी। यहां परिजनों के लिए रेस्टरूम और स्नान आदि के लिए भी व्यवस्था कर दी जायेगी। सुंदरीकरण में हम लोगों को चित्रों व अन्य माध्यमों से दर्शाएंगे कि आखिरकार हमारे संस्कारों क्यों निभाये जाते हैं, इसके पीछे के उद्देश्य क्या है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी हावड़ा जैसे 500 साल पुराने ऐतिहासिक शहर के गौरव को लौटाने के लिए पूरी तरह सजग हैं। उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में यहां श्मशान घाटों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। हावड़ा नगर निगम, केएमडीए और स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से शिवपुर और दक्षिण हावड़ा के नागरिकों की समस्याओं का बहुत जल्द स्थायी समाधान किया जाएगा।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in