मुख्यमंत्री के विशेष उपहार से खिला छात्रों का चेहरा

मिड-डे मील में परोसी गई मिठाई
Howrah School Mid Day Meal: Special Sweet Treat Sent by CM Office
फाइल फोटो
Published on: 

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हवड़ा : हावड़ा स्थित बेंटरा मधुसूदन पाल चौधरी उच्च विद्यालय में बुधवार का दिन छात्रों के लिए बेहद खास और आनंदमय रहा। मंगलवार को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने स्कूल का दौरा किया था और छात्रों के साथ एक ही मेज पर बैठकर स्टील की थाली में मिड-डे मील का नियमित भोजन किया था। छात्रों के साथ बिताए इन पलों से अभिभूत होकर मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) से मंगलवार की रात लगभग 8 बजे स्कूल के प्रधानाध्यापक को फोन कर बधाई दी गई और एक विशेष उपहार की घोषणा की गई।

उसी वादे के मुताबिक बुधवार की सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री कार्यालय से मिठाइयां और अन्य खाद्य सामग्री पहुंचाई गईं। बुधवार दोपहर स्कूल का माहौल पूरी तरह उत्सव में बदल गया और पूरे परिसर में स्वादिष्ट भोजन की खुशबू फैल गई। स्कूल के इतिहास में यह पहला मौका था जब मिड-डे मील में यह भोजन भी परोसा गया। प्रधानाध्यापक तन्मय चक्रवर्ती ने बताया कि विशेष अवसरों पर छात्रों को विशेष खाना भी जरूर मिलता है मगर यह बच्चों के लिए और उन सभी के लिए अलग अनुभव था। दोपहर के समय छात्रों और शिक्षकों सहित लगभग 850 लोगों ने एक साथ बैठकर इस विशेष भोजन का आनंद लिया। इस खुशी के पल की तस्वीरें और छात्रों के शुभकामना संदेश मुख्यमंत्री कार्यालय भेजे गए हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in