हावड़ा ग्रामीण पुलिस की अनूठी पहल

जनसंपर्क और सुरक्षा मजबूत करने के लिए ग्रामीणों व कारोबारियों के साथ की बैठकें
Howrah Rural Police Conducts Community Outreach and Security Meetings
फाइल फोटो
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा: सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पुलिस-जनता के बीच समन्वय बढ़ाने के उद्देश्य से हावड़ा ग्रामीण जिला पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत श्यामपुर थाना अंतर्गत गड़चुमुक पुलिस फांड़ी के अधिकारियों और जवानों ने विभिन्न ग्राम पंचायत क्षेत्रों का दौरा कर स्थानीय निवासियों के साथ सीधा संवाद कायम किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और क्षेत्र में शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनसहयोग की अपील की।

इसके साथ ही, आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस टीम ने जिले के व्यापारियों, विशेषकर स्वर्ण आभूषण दुकानदारों के साथ महत्वपूर्ण सुरक्षा बैठकें कीं। इन बैठकों में आभूषण कारोबारियों को सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने, आधुनिक सुरक्षा मानकों का पालन करने और किसी भी तरह के अपराध को रोकने के लिए स्थानीय पुलिस के साथ निरंतर संपर्क में रहने की सलाह दी गई।

कंट्रोल रूम नंबर के प्रति किया गया जागरुक

हावड़ा ग्रामीण पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत हावड़ा जिला पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 9147888245 पर दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in