हावड़ा में एयर हॉर्न पर सख्ती

पुलिस ने बस व वाहन मालिकों को दिए हटाने के निर्देश, जारी की चेतावनी
हावड़ा रुरल पुलिस की ओर से एयर हार्न पर रोक को लेकर चलाया जा रहा ​अभियान
हावड़ा रुरल पुलिस की ओर से एयर हार्न पर रोक को लेकर चलाया जा रहा ​अभियानREP
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा: सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने और शहर में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए हावड़ा ग्रामीण जिला पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस प्रशासन ने सभी निजी व व्यावसायिक वाहनों से प्रेशर और एयर हॉर्न को तुरंत हटाने का कड़ा निर्देश जारी किया है।

बस मालिकों और चालकों के साथ जागरूकता बैठकें

जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बस मालिकों, चालकों और परिवहन व्यवसाय से जुड़े संगठनों के साथ पुलिस अधिकारियों की बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इन बैठकों में यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने और वाहनों से एयर हॉर्न पूरी तरह हटाने की हिदायत दी गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक परिवहन को अनुशासित और सुरक्षित बनाने के लिए वाहन चालकों का सहयोग अनिवार्य है।

ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाने की पहल

ट्रक और बसों जैसे बड़े वाहनों में इस्तेमाल होने वाले संपीड़ित हवा (Compressed Air) आधारित एयर हॉर्न की तेज आवाज से आम जनता और अन्य वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। आबादी वाले और व्यस्त इलाकों में इसका इस्तेमाल ध्वनि प्रदूषण का मुख्य कारण बनता है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अपील के बाद भी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in