राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर फिर हादसा

लॉरी की टक्कर से स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल
Howrah Road Accident: Scooterist Critically Injured on NH-16 Near Ankurhati Hat
सांकेतिक फोटो REP
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा: डोमजूड़ के अंकुरहाटी हाट के सामने शुक्रवार को एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार लॉरी ने स्कूटी सवार बुलबुल शेख (53) को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार का दाहिना हाथ लॉरी के पहिए के नीचे आने से बुरी तरह कुचल गया। घायल व्यक्ति हाजीपाड़ा (डोमजूड़) का निवासी है और हाट से खरीदारी कर घर लौट रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही निबड़ा ट्रैफिक गार्ड की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और लहूलुहान हालत में व्यक्ति को हावड़ा जिला अस्पताल पहुंचाया। डोमजूड़ थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त लॉरी को जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। लोगों का आरोप है कि राष्ट्रीय राजमार्ग-16 (NH-16) के किनारे अवैध रूप से लगने वाले अंकुरहाटी हाट और अतिक्रमण के कारण यहां आए दिन जाम और सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से सड़क किनारे से अवैध दुकानें हटाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in