हावड़ा में अवैध निर्माण पर चला निगम का हथौड़ा

छह मंजिला इमारत पर बड़ी कार्रवाई
howrah-municipal-corporation-demolishes-illegal-six-storey-building
हावड़ा में नगरनिगम द्वारा अवैध निर्माण को लेकर की जा रही कार्रवाई
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : उत्तर हावड़ा के रोज मेरी लेन में बिना अनुमति बनी एक छह मंजिला इमारत पर हावड़ा नगर निगम (HMC) ने कड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को निगम की टीम 12 नंबर रोज मेरी लेन स्थित उक्त भवन को ध्वस्त करने पहुंची और अधिकारियों की मौजूदगी में इमारत के अलग-अलग हिस्सों को तोड़ने का काम शुरू किया गया।

पहली से छठी मंजिल तक बुलडोजर और दस्ता, नियमों की अनदेखी पर एक्शन

निगम की विशेष टीम ने इमारत की पहली मंजिल से लेकर छठी मंजिल तक के अवैध निर्माण को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी संख्या में कर्मचारियों और अधिकारियों की तैनाती रही, जिसे देखने के लिए स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। निगम के मुताबिक, पूरी इमारत का निर्माण बिना किसी स्वीकृत नक्शे और नियमों को ताक पर रखकर किया गया था।

पूरी तरह अवैध पाई गई इमारत, निगम ने दी चेतावनी

हावड़ा नगर निगम के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जांच में निर्माण पूरी तरह से गैर-कानूनी पाए जाने के बाद ही ध्वस्तीकरण का फैसला लिया गया। अधिकारियों के अनुसार, शहर में किसी भी तरह के अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी नियमों का उल्लंघन करने वाले ढांचागत निर्माणों के खिलाफ इसी तरह नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in