लिलुआ से अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Howrah Liluah News: Youth Arrested with 22 Liters of Illegal Liquor in Panchanantala
सांकेतिक फोटो
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : लिलुआ थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पंचाननतला इलाके से करीब 22 लीटर शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब में आईएमएल और आईएमएफएल शामिल होने की बात कही गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोमवार की रात करीब 10 बजे लिलुआ थाना पुलिस को पंचाननतला इलाके में अवैध रूप से शराब रखी जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने इलाके में अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने बिप्लव शा उर्फ भेबला (35) को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली।

पुलिस के मुताबिक, तलाशी के दौरान उसके पास से कुल करीब 22 लीटर शराब बरामद हुई। आरोपी पंचाननतला, लिलुआ स्थित 17/2/1 नंबर पता का निवासी बताया गया है। पुलिस ने जब उससे शराब रखने और उसके कारोबार से संबंधित वैध दस्तावेज या अनुमति पत्र मांगा, तो वह कोई संतोषजनक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। लिलुआ थाना पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद शराब कहां से लाई गई थी और इस अवैध कारोबार में आरोपी के साथ अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं। मामले की जांच जारी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in