लिलुआ के झील रोड इलाके में चला बुलडोजर

Bulldozer Action Against Illegal Encroachment on Liluah Jheel Road Howrah
लिलुआ के झील रोड में चला बुलडोजर
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : हावड़ा के लिलुआ थाना क्षेत्र स्थित झील रोड पर सोमवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाई गईं कई दुकानों, अस्थायी ढांचों को ध्वस्त कर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। प्रशासन के अनुसार, झील रोड पर लंबे समय से अवैध कब्जों के कारण सड़क संकरी हो गई थी, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लगातार मिल रही शिकायतों और स्थिति का निरीक्षण करने के बाद प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया।

अवैध कब्जा कर बनीं दुकानें हटाई गईं

कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुलडोजर की मदद से एक-एक कर सभी अवैध निर्माणों को हटाया गया। अभियान के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। प्रशासन ने कहा कि सार्वजनिक सड़कों और सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। स्थानीय लोगों ने भी सड़क खाली होने से राहत मिलने की उम्मीद जताई।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in