वकीलों पर हमले के विरोध में हावड़ा कोर्ट में कार्य बहिष्कार, सड़क पर उतरे अधिवक्ता

महात्मा गांधी रोड पर सड़क जाम कर जताया विरोध, हावड़ा मैदान में यातायात प्रभावित
Howrah Lawyers Strike Against Attacks Block MG Road Demand Protection Act
हावड़ा में पथावरोध करते हावड़ा कोर्ट के वकील
Published on: 

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : राज्य की विभिन्न अदालतों में अधिवक्ताओं के साथ लगातार हो रही मारपीट और दुर्व्यवहार की घटनाओं के विरोध में शनिवार को हावड़ा अदालत के वकीलों ने अदालती कामकाज का पूरी तरह बहिष्कार किया। वकीलों ने महात्मा गांधी रोड पर उतरकर सड़क जाम की और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया, जिससे हावड़ा मैदान क्षेत्र में यातायात पूरी तरह ठप हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। अधिवक्ताओं का आरोप है कि हाल के दिनों में अदालत परिसरों के भीतर भी वकीलों की सुरक्षा गंभीर खतरे में पड़ गई है।

बारुईपुर व बैंकशाल कोर्ट की घटनाओं पर आक्रोश, लॉयर सिक्योरिटी प्रोटेक्शन एक्ट की मांग

वकीलों ने बारुईपुर अदालत में कलकत्ता हाईकोर्ट के अधिवक्ता सायन बनर्जी के साथ मारपीट व अंडे फेंकने तथा 1 अक्टूबर को बैंकशाल कोर्ट में यूट्यूबर की पेशी के दौरान महिला वकीलों के साथ हुई बदसलूकी का कड़ा विरोध किया। शनिवार को हावड़ा कोर्ट में कोई फाइलिंग नहीं हुई। वकीलों ने हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी और अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए 'लॉयर सिक्योरिटी प्रोटेक्शन एक्ट' लागू करने की मांग की। पश्चिम बंगाल बार काउंसिल के सदस्य मिहिर बंद्योपाध्याय ने बताया कि सियालदह और बैंकशाल अदालतों में भी कार्य बहिष्कार जारी है तथा मांगें न माने जाने पर आंदोलन को पूरे राज्य में विस्तार दिया जाएगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in