हावड़ा: सिविक पुलिसकर्मी पर दो महिलाओं से मारपीट का आरोप

सड़क किनारे पौधे लगाने और पानी भरने को लेकर हुआ था विवाद
Civic Volunteer Accused of Assaulting Two Women Over Minor Dispute in Howrah
सांकेतिक फोटो
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : हावड़ा के जगतबल्लभपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रतापपुर इलाके में सोमवार को सड़क किनारे फूलों के पौधे लगाने और नल से पानी भरने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। पीड़ित परिवार की सदस्य पिंकी राय के अनुसार, जब इलाके की महिलाएं सार्वजनिक नल से पानी लेने गईं, तब सिविक पुलिसकर्मी स्वपन राय अपने घर से बाहर निकला और बहस करने लगा। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और आरोप है कि स्वपन ने परिवार की दो महिलाओं के साथ मारपीट की, जिससे दोनों घायल हो गईं।

आरोपी ने किया इनकार, पुलिस करेगी जांच

दूसरी तरफ, आरोपी सिविक पुलिसकर्मी स्वपन राय ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। उसका दावा है कि इस घटना से उसका कोई लेना-देना नहीं है और उसके खिलाफ आधारहीन आरोप लगाए जा रहे हैं। ग्रामीण हावड़ा पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, सोमवार शाम तक इस संबंध में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in