-->

हावड़ा: नगर निगम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला कर्मियों से छेड़छाड़ का आरोप

Howrah: Temporary Health Worker Detained for Molesting Female Staff
सांकेतिक फोटो
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा: हावड़ा के बेलिलियस रोड स्थित नगर निगम (पुरसभा) के एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला कर्मचारियों के साथ लंबे समय से हो रही बदसलूकी और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों और स्वास्थ्य केंद्र की महिला कर्मियों ने मिलकर कड़ा विरोध प्रदर्शन किया।

आरोपी की पहचान लोकनाथ साहा के रूप में हुई है, जो इस स्वास्थ्य केंद्र में एक अस्थायी (contractual) कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आरोपी लोकनाथ काफी समय से वहां काम करने वाली महिला सहकर्मियों के साथ अश्लील और अभद्र व्यवहार कर रहा था। उसकी हरकतों से तंग आकर आज महिला कर्मियों और स्थानीय निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा।

आरोपी स्वास्थ्यकर्मी गिरफ्तार, गुस्साये लोगों ने पीटा

उत्तेजित भीड़ ने आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही हावड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने आरोपी स्वास्थ्यकर्मी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद से स्वास्थ्य केंद्र के सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल उठने लगे हैं।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in