हावड़ा: शराब के नशे में हुड़दंग का विरोध करने पर महिला से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

नाकोल ग्राम पंचायत के आंदुले पाड़ा की घटना
Howrah News: Drunk Man Attacks Woman in Shyampur, Arrested
सांकेतिक फोटो
Published on: 

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : हावड़ा जिले के श्यामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नाकोल ग्राम पंचायत के आंदुले पाड़ा इलाके में शराब के नशे में उत्पात मचाने का विरोध करने पर एक गृहवधू के साथ मारपीट और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिलीप खांड़ा नामक स्थानीय युवक शराब के नशे में धुत होकर इलाके में हंगामा कर रहा था। जब पीड़िता ने उसके इस आचरण पर आपत्ति जताई और विरोध किया, तो आरोपी आक्रोशित हो गया और उसने महिला पर हमला बोल दिया।

पति के बीच-बचाव पर भी हमला, ग्रामीणों ने दबोचा

जब पीड़ित महिला का पति उसे बचाने के लिए आगे आया, तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की। महिला के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर एकत्रित हो गए। स्थानीय निवासियों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी दिलीप को मौके पर ही पकड़ लिया और श्यामपुर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया। महिला की ओर से दर्ज कराई गई लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी दिलीप खांड़ा को गिरफ्तार कर लिया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in