हावड़ा के धुलागढ़ में पति पर जानलेवा हमला

सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो REP
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : पारिवारिक संपत्ति विवाद को लेकर हावड़ा के सांकराइल थाना क्षेत्र के उत्तर धुलागढ़ बादामतला शेखपाड़ा इलाके में एक व्यक्ति पर कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने की घटना से सनसनी फैल गई। आरोप है कि पेशे से आशाकर्मी पत्नी और उनके बेटे-बेटियों ने मिलकर परिवार के मुखिया शेख सोफियार रहमान की बेरहमी से पिटाई की। स्थानीय सूत्रों के अनुसार परिवार के भीतर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इसके बाद शेख सोफियार रहमान को लाठी अथवा बांस जैसी वस्तुओं और धारदार हथियार से बुरी तरह पीटा गया।

आशाकर्मी पत्नी और बच्चों पर मारपीट का आरोप, दो बेटे गिरफ्तार

गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें पहले सांकराइल के हाजी एसटी मल्लिक ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। हालत बिगड़ने पर बाद में उसे हावड़ा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पड़ोसियों का आरोप है कि हमले में घायल व्यक्ति की पत्नी के अलावा उसके बेटे और बेटी भी शामिल थे। सूचना मिलने पर पुलिस रात में ही परिवार के कुछ सदस्यों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। बाद में घायल व्यक्ति के दो बेटों को गिरफ्तार कर लिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि परिवार में लंबे समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था और उसी विवाद के चलते हमला हुआ। हालांकि, पुलिस घटना के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in