हावड़ा : दुर्गापूजा समिति के गठन को लेकर बवाल !

तृणमूल-भाजपा समर्थक आमने-सामने
Howrah Clash Over Durga Puja Committee: TMC-BJP Supporters Face Off in Domjur
सांकेतिक फोटो REP
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा: डोमजूर थाना क्षेत्र के राजापुर जोगदापोता इलाके में दुर्गापूजा समिति के गठन और पूजा आयोजन को लेकर तृणमूल व भाजपा समर्थकों के बीच झड़प हो गई। विवाद के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। दोनों पक्षों के समर्थकों के आमने-सामने आने से कुछ देर के लिए स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई। मिली जानकारी के अनुसार आरोप है कि इस वर्ष दुर्गापूजा समिति में किन लोगों को शामिल किया जाएगा और पूजा का आयोजन किस पक्ष की देखरेख में होगा, इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से मतभेद चल रहा था। गुरुवार की रात इसी मुद्दे पर बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया।

पुलिस और रैफ ने संभाला मोर्चा

देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इसके बाद कथित तौर पर एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर भी फेंके गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। झड़प की सूचना मिलते ही डोमजूर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया। किसी तरह की बड़ी अप्रिय घटना को रोकने के लिए इलाके में रैपिड एक्शन फोर्स (रैफ) के जवानों को भी तैनात किया गया। पुलिस की मौजूदगी के बाद दोनों पक्षों को मौके से हटाया गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर रख रही है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in