एनएच-117 पर गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

गुप्त सूचना पर खुफिया विभाग और जगाछा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
Howrah News: Cannabis Seized on NH-117 in Jagacha, One Arrested
सांकेतिक फोटो
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : हावड़ा सिटी पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान में एनएच-117 के गड़फा इलाके से करीब 9 किलो 450 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। इस मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गांजा तस्करी की सूचना मिलने के बाद हावड़ा सिटी पुलिस के खुफिया विभाग ने इलाके में पहले से सतर्कता बढ़ा दी थी। इसके बाद जगाछा थाने की पुलिस के सहयोग से एनएच-117 पर विशेष निगरानी अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान एक बस से उतरते ही पुलिस अधिकारियों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोक लिया। पूछताछ के बाद उसके पास मौजूद बैग की तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। बरामद मादक पदार्थ का कुल वजन करीब 9 किलो 450 ग्राम बताया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अब जांचकर्ताओं का ध्यान इस बात पर है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे किस स्थान पर पहुंचाने की योजना थी। पुलिस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in