हावड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर मनाया जश्न

Howrah BJP Celebrates West Bengal Kalpataru Budget by Distributing Sweets
हावड़ा सदर भाजपा के अध्यक्ष गौरांग भट्टाचार्य बजट के बाद लोगों को मिठाई खिलाते हुए
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा: पश्चिम बंगाल की नई सरकार द्वारा पेश किए गए ऐतिहासिक बजट को लेकर पूरे राज्य में उत्साह का माहौल है। इस बजट को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने "कल्पतरु बजट" करार दिया है। बजट में युवाओं, शिक्षा और रोजगार के लिए की गई अभूतपूर्व घोषणाओं की खुशी में सोमवार को हावड़ा सदर स्थित भाजपा के मुख्य कार्यालय के सामने एक भव्य विजय उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क से गुजरने वाले राहगीरों, आम नागरिकों और स्थानीय लोगों का मुंह मीठा कराया और कल्पतरु बजट की खूबियां बताईं।

इस कार्यक्रम में विशेष रूप से हावड़ा सदर भाजपा के जिला अध्यक्ष गौरांग भट्टाचार्य उपस्थित रहे। उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बजट की सफलता को लेकर जमकर नारेबाजी की। आम लोगों ने भी इस बजट पर अपनी गहरी संतुष्टि और खुशी जताई है। नागरिकों का कहना है कि बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है, विशेषकर 'भरोसा योजना' जैसी पहलों से बेरोजगार युवाओं को जीवन जीने का एक नया संबल मिलेगा। भाजपा नेताओं के मुताबिक यह बजट राज्य को विकास की नई दिशा में ले जाने वाला मील का पत्थर साबित होगा।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in