हावड़ा: भागीरथी के तेज बहाव में समाया पार्क, 300 फुट बांध ध्वस्त

Howrah News: Park Collapses, 300-Foot Embankment Erodes into Bhagirathi River
नदी कटाव का निरीक्षण करते अधिकारी
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : हावड़ा जिले के श्यामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़चुबुक फांड़ी के निकट वासुदेवपुर इलाके में सोमवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। भागीरथी नदी के बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव के कारण नदी किनारे बना एक पार्क देखते ही देखते पानी में विलीन हो गया। इसके साथ ही तटबंध (बांध) का लगभग 300 फुट हिस्सा ध्वस्त होकर नदी में समा गया, जिससे आसपास के रिहायशी इलाकों में दहशत का माहौल बन गया है।

नेपाल में भूस्खलन के बाद बढ़ा जलस्तर, कटाव की आशंका से दहशत

स्थानीय निवासियों के अनुसार, नेपाल में हुए भारी भूस्खलन के बाद से नदियों के जलस्तर में अचानक वृद्धि हुई है, जिसका सीधा असर भागीरथी नदी पर देखने को मिल रहा है। नदी के तेज उफान के कारण किनारे की मिट्टी का कटाव तेजी से हो रहा है। ग्रामीणों को डर है कि यदि कटाव इसी तरह जारी रहा तो आसपास के गांवों पर भी बाढ़ और तबाही का खतरा मंडराने लगेगा।

प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर, सुरक्षा कार्य शुरू

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन द्वारा कटाव को रोकने और बांध को और अधिक क्षतिग्रस्त होने से बचाने के लिए बालू की बोरियों और अन्य प्राथमिक उपायों के जरिए मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि बांध के पूरे कमजोर हिस्से की जल्द से जल्द कंक्रीट मरम्मत की जाए ताकि इलाके को सुरक्षित रखा जा सके।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in