शुक्रवार तक बंद रहेगा हावड़ा का बाकसी सेतु

Howrah Baksi Bridge Closed Monday to Friday for Structural Health Checkup
सांकेतिक फोटो
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : हावड़ा जिले के आमता 2 नंबर ब्लॉक में स्थित 'बाकसी सेतु' के स्वास्थ्य परीक्षण (स्ट्रक्चरल ऑडिट) का काम शुरू किया गया है। लोक निर्माण (सड़क) विभाग द्वारा किए जाने वाले इस जरूरी कार्य के मद्देनजर यह महत्वपूर्ण सेतु शुक्रवार की सुबह 10 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान पुल से सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। हालांकि, यात्रियों और आम जनता की सुविधा के लिए प्रशासन की ओर से वैकल्पिक रास्तों की व्यवस्था की गई है। किसी भी संभावित दुर्घटना को टालने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आमता के विधायक अमित सामंत ने करीब 20 दिन पहले इस पुल की जांच के लिए आवेदन किया था।

स्वास्थ्य परीक्षण के चलते ट्रैफिक रूट में हुआ बदलाव

विधायक ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों के परीक्षण के बाद यदि पुल की मरम्मत या जीर्णोद्धार की आवश्यकता पाई जाती है, तो उसे तुरंत शुरू किया जाएगा। यह सेतु बागनान-कुलिया मार्ग पर शॉर्टकट चैनल के ऊपर बना है, जो बस, ऑटो और मालवाहक गाड़ियों के लिए एक प्रमुख संपर्क मार्ग है। इस पुल के बंद होने से बागनान 1 नंबर ब्लॉक के बाकसी ग्राम पंचायत, आमता 2 नंबर ब्लॉक के द्वीपीय क्षेत्र भातोरा, घोड़ाबेड़िया चितनान और काशमली ग्राम पंचायत के लाखों लोगों का आवागमन प्रभावित होगा, जिन्हें अब वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in