बागनान में भाजपा-टीएमसी समर्थकों में हुई झड़प, 1 की मौत

पुलिस ने कई संदिग्धों को पकड़ा
Howrah Bagnan Political Clash: 1 BJP Worker Dead, 3 Injured in TMC Feud
सांकेतिक फोटो REP
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : बागनान के पाइकपाड़ा इलाके मेंहुई हिंसक झड़प में एक भाजपा कार्यकर्ता की जान चली गई है, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार विवाद की शुरुआत आंटिला ग्राम पंचायत के टीएमसी उपप्रधान शेख मफिजुल इस्लाम के क्षेत्र में लौटने से हुई, जो विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद से लापता था। आरोप है कि गुरुवार को उसके आने की खबर मिलते ही करीब 8-10 भाजपा कार्यकर्ता बाइकों से उसके घर का घेराव करने पहुंचे। इसके बाद दोनों पक्षों के समर्थक लाठी, डंडे और लोहे की रॉड लेकर आमने-सामने आ गए। इस मारपीट में 50 वर्षीय भाजपा कार्यकर्ता प्रशांत दे गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उलूबेड़िया महकमा अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल अन्य तीन कार्यकर्ताओं का इलाज जारी है।

उपप्रधान के घर के घेराव के बाद भड़की हिंसा

तनाव को देखते हुए हावड़ा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा के नेतृत्व में बागनान थाना पुलिस और केंद्रीय बल के जवानों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में पुलिस पिकेट तैनात कर दी गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है, हालांकि मुख्य अभियुक्त उपप्रधान शेख मफिजुल इस्लाम समेत कुछ अन्य लोग फिलहाल फरार है। भाजपा ने टीएमसी पर क्षेत्र में आतंक और भय का माहौल बनाने का आरोप लगाया है। राज्य के मंत्री उमेश राय ने कहा कि कानून का डर कायम करने के लिए इस घटना के सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in