हावड़ा के आमता में युवक पर सरेआम चाकू से हमला

थाना से महज 150 मीटर दूर घटी यह घटना
Howrah News: Man Stabbed Near Amta Police Station, Critical State
सांकेतिक फोटो User
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा: हावड़ा जिले के आमता थाना क्षेत्र में पुलिस स्टेशन से महज 150 मीटर की दूरी पर स्थित कॉलेज मोड़ पर गुरुवार की रात एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किये जाने की घटना घटी जिसको लेकर इलाके में तनाव फैल गया। मिली जानकारी के अनुसार चाय की दुकान के सामने खड़े शेख छोटू (35) पर उसके ही पड़ोसी ने चाकू से कर दिया। पीठ पर चाकू से वार होने के बाद पीड़ित युवक खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। स्थानीय निवासियों ने तुरंत लहूलुहान शेख छोटू को इलाज के लिए आमता ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे कोलकाता के एक अस्पताल में रेफर कर दिया।

अभियुक्त पड़ोसी की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार, आरोपी का नाम लकाई सिंह है, जो पीड़ित युवक का पड़ोसी ही है। वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस की शुरुआती जांच में अंदेशा जताया जा रहा है कि यह हमला किसी व्यक्तिगत रंजिश या आपसी विवाद की वजह से किया गया है। आमता थाने के इतने करीब सरेआम हुई इस घटना ने स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश में जुटी है और घटना के पीछे के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in