वर्तमान में कितने पाकिस्तानी UP में मौजूद हैं ? शुरू हुई सबको वापस भेजने की तैयारी

भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द कर दिया है
वर्तमान में कितने पाकिस्तानी UP में मौजूद हैं ? शुरू हुई सबको वापस भेजने की तैयारी
Published on

लखनऊ - पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को दिए गए वीजा रद्द कर दिए हैं और उन्हें देश छोड़ने का निर्देश दिया है। वाघा बॉर्डर पर बड़ी संख्या में पाकिस्तानी नागरिकों को वापस लौटते हुए देखा जा रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में भी पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यूपी पुलिस ने राज्य में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की संख्या की जानकारी साझा की है।

यूपी में कितने पाकिस्तानी नागरिक ?

उत्तर प्रदेश पुलिस ने राज्य में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को उनके देश वापस भेजने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, यूपी में लगभग 1000 से 1200 पाकिस्तानी नागरिक मौजूद हैं जिन्हें वापस भेजा जाना है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल उन्हें केंद्र सरकार से कोई आधिकारिक निर्देश नहीं मिला है, लेकिन जैसे ही आदेश प्राप्त होंगे, कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों से की बात

पाकिस्तान के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत की है। उन्होंने उनसे अपने-अपने राज्यों में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर उन्हें वापस भेजने के निर्देश दिए हैं। अमित शाह ने यह भी कहा है कि पाकिस्तानी नागरिकों की जल्द से जल्द वापसी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

पाकिस्तानी नागरिकों के पास कितना समय ?

भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा को तुरंत प्रभाव से रद्द करने का निर्णय लिया है। सभी वैध वीजा 27 अप्रैल 2025 से अमान्य हो जाएंगे। हालांकि, पाकिस्तानी नागरिकों को दिए गए मेडिकल वीजा 29 अप्रैल 2025 तक ही मान्य रहेंगे। भारत में मौजूद सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा की नई अवधि समाप्त होने से पहले देश छोड़ना अनिवार्य होगा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in