इच्छापुर में घर के बरामदे से गिरकर गृहिणी की मौत

पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला किया दर्ज
Housewife dies after falling from the veranda of her house in Ichhapur
सांकेतिक फोटो
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

बैरकपुर : बैरकपुर के नोआपाड़ा थाना अंतर्गत इच्छापुर नवाबगंज इलाके में शनिवार को एक हृदय विदारक घटना घटी। अपने घर के बरामदे में काम करने के दौरान अचानक नीचे गिर जाने से एक गृहिणी की मौत हो गई। मृतका की पहचान रीता हाल्दार के रूप में हुई है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, रीता शनिवार को हमेशा की तरह घर के कामकाज में व्यस्त थीं। प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों ने बताया कि वह बरामदे में सफाई कर रही थीं, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण वह नीचे गिर पड़ीं। आनन-फानन में उन्हें लहूलुहान अवस्था में बैरकपुर के बी.एन. बोस जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

काम करने के दौरान हुआ हादसा

अस्पताल पहुंचे मृतका के पति ने भर्राई आंखों से बताया कि हादसे के वक्त वह घर के बाहर ही खड़े थे। उन्होंने कहा, "रीता हर दिन नियम से घर की साफ-सफाई करती थी, लेकिन आज अचानक यह कैसे हो गया, मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा।" घटना की सूचना मिलते ही नोआपाड़ा थाने की पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर यह एक दुर्घटना लग रही है, लेकिन मौत के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए अस्वाभाविक मौत (UD) का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in