हाउसफुल 5 : कॉमेडी के साथ लगा सस्पेंस का तड़का

फिल्म में 19 गजब के फिल्मी सितारे शामिल हैं
हाउसफुल 5 : कॉमेडी के साथ लगा सस्पेंस का तड़का
Published on: 

मुंबई : 'हाउसफुल 5' शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है। फिल्म में कॉमेडी के साथ सस्पेंस का तड़का लगा है। थिएटर में लोगों को हंसाने के लिए बेमिसाल स्टारकास्ट के साथ कमाल के डायलॉग भी दिए गए हैं। तरुण मनसुखानी की डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में 19 गजब के फिल्मी सितारे शामिल हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग की बदौलत लोगों को खूब हंसाया है। अक्षय कुमार, रितेश देशमुख को तो पहले साथ में देखा गया है, लेकिन इस बार अभिषेक बच्चन भी फिल्म का हिस्सा हैं।

डायलॉग की बात की जाए, तो फिल्म का सबसे मजेदार सीन तब आता है, जब जैकी श्रॉफ के गाड़ी के सामने एक 2 साल की बच्ची आ जाती है, उस वक्त उनका डायलॉग होता है- छोटी बच्ची हो क्या? वहीं अक्षय तो हमेशा से ही अपनी कॉमिक टाइम को लेकर जाने जाते हैं। फिल्म में रंजीत के कैरेक्टर की डेथ के 100 साल पूरे होने पर अक्षय का डायलॉग है- 'तानसेन से लेकर सुष्मिता सेन सब के कॉन्सर्ट देख चुके हैं वो' फिल्म में एक सीन में सौंदर्या जैकी श्रॉफ से कहती है कि 'तुम्हारे लिए मैंने सर्जरी करवाई', तो इस पर रिप्लाई करते हुए एक्टर का डायलॉग है कि 'मैं ऑर्गैनिक में यकीन रखता हूं'। जैकी श्रॉफ को लोग उनके अलग अंदाज और टाइमिंग के लिए पसंद करते हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in