जहानाबाद में हॉस्टल कांड, मासूम से रेप के बाद गला रेतकर हत्या

यौन शोषण के बाद गला रेतकर की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
जहानाबाद में हॉस्टल कांड, मासूम से रेप के बाद गला रेतकर हत्या
Published on

जहानाबाद : बिहार के जहानाबाद जिले के एक रिहायशी स्कूल के हॉस्टल में पांच साल के बच्चे की नृशंस हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, स्कूल कैंटीन का गार्ड मुकेश उर्फ सुदामा (46) ने बच्चे के साथ यौन शोषण करने के बाद उसका गला रेतकर हत्या कर दी।

पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया धारदार ब्लेड बरामद कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हॉस्टल संचालक तरुण कुमार को भी पहले ही हिरासत में लिया गया था।

पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने बताया कि जांच में सामने आया है कि आरोपी की पत्नी उसे वर्षों पहले छोड़कर चली गई थी और हॉस्टल के बच्चे उसे चिढ़ाते थे, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। आरोपी का हॉस्टल संचालक से भी विवाद था और वह हॉस्टल को बदनाम कर बंद कराने की धमकी देता रहता था।

पुलिस के अनुसार, रविवार रात आरोपी ने बच्चे को बहला-फुसलाकर अपने कमरे में बुलाया, जहां उसके साथ यौन शोषण किया। पकड़े जाने के डर से उसने बच्चे का गला रेत दिया और शव को हॉस्टल की सीढ़ियों पर फेंक दिया।

अगली सुबह बच्चे के पिता को फोन कर बताया गया कि उनका बेटा निजी अस्पताल में भर्ती है। अस्पताल पहुंचने पर उन्होंने देखा कि बच्चे का गला कटा हुआ था, जननांग क्षतिग्रस्त थे और पेट पर भी गहरे घाव थे। बाद में उसे पटना के मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार, सामूहिक दुष्कर्म, हत्या और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। जांच के दौरान एक शिक्षक और दो स्टाफ को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया है और घटना के समय वह शराब के नशे में था।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in