पानीहाटी में भीषण सड़क हादसा: दो बसों की रेस ने ली जान, चार गंभीर रूप से घायल

Horrific road accident in Panihati: Race between two buses claims lives, four seriously injured
बस के धक्के से मोटरसाइकिल व साइकिल की हो गयी यह अवस्था
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

पानीहाटी : पानीहाटी इलाके में गुरुवार की सुबह उस वक्त मातम में बदल गई, जब दो बसों की आपसी प्रतिस्पर्धा (रेसिंग) के कारण एक भयानक सड़क हादसा हो गया। बीटी रोड पर स्थित धानकल मोड़ के पास हुए इस हादसे में एक साइकिल सवारों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस के अनुसार, गुरुवार सुबह बीटी रोड पर दो निजी बसें एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में तेज रफ्तार से दौड़ रही थीं। इसी रेषारेषी के दौरान एक बस ने अपना नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे जा रहे एक साइकिल व मोटरसाइकिल सवारों को बुरी तरह कुचल दिया। चक्के के नीचे आने से एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

ऑटो और बाइक को भी मारी टक्कर

साइकिल सवारों को कुचलने के बाद भी बस की रफ्तार कम नहीं हुई और उसने सड़क पर मौजूद एक ऑटो और एक मोटरसाइकिल को भी जोरदार टक्कर मारी। इस टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से सागर दत्त मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

इलाके में भारी तनाव

हादसे के बाद इलाके में भारी उत्तेजना फैल गई। स्थानीय निवासियों ने बीटी रोड पर बसों की बेलगाम रफ्तार और लापरवाही के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बीटी रोड पर यात्रियों को पहले उठाने के चक्कर में बस चालकों के बीच अक्सर ऐसी रेस होती है, जो मासूमों की जान पर भारी पड़ती है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in