विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा पिघले स्टील में मजदूर जिंदा जले

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी, कई श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे; CM चंद्रबाबू नायडू ने दिए जांच और राहत के आदेश
विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा पिघले स्टील में मजदूर जिंदा जले
Published on

विशाखापट्टनम: आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में सोमवार को हुए भीषण औद्योगिक हादसे में कम से कम 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार, स्टील मेल्टिंग शॉप (SMS-1) में अत्यधिक तापमान पर पिघले लोहे से भरी एक हॉट मेटल लैडल (करछुल) गिरने से विस्फोट हुआ और पिघला हुआ धातु श्रमिकों पर फैल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। आग और धुएं के बीच बचाव दल ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। हादसे में कई श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री वंगलापुडी अनीता ने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से रिपोर्ट तलब करते हुए घायलों के बेहतर इलाज और राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

वहीं, मजदूर यूनियन नेताओं ने हादसे की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। यूनियन का कहना है कि विस्फोट की असली वजह का पता लगाना जरूरी है और यह भी स्पष्ट किया जाना चाहिए कि मृतक ठेका श्रमिक थे या नियमित कर्मचारी।

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा पिघले स्टील में मजदूर जिंदा जले
"दिल्ली घुट जाएगी..." हाईकोर्ट की केंद्र को दोटूक चेतावनी
Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in