सेंट्रल पार्क (साल्टलेक) में होगा आज होली महोत्सव

सेंट्रल पार्क (साल्टलेक) में होगा आज होली महोत्सव
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : आज शाम सेंट्रल पार्क में होगा वृंदावन के विश्वप्रसिद्ध श्रीबांके बिहारी जी मंदिर की प्रतिकृति पर निर्मित प्रांगण में राग-रंग-रस भरा होली महोत्सव। पहली बार सुप्रसिद्ध ध्रुव शर्मा व स्वर्णा श्री (वृंदावन) अपने सुमधुर स्वर से होली के गीतों की रसवर्षा करेंगे।

कोलकाता के खास-ओ-आम की हजारों-हजार की भीड़ के लिए आकर्षणों की भरमार है आज के आयोजन में। आयोजकों ने आमंत्रण पत्र के साथ इंदौर से विशेष आर्गेनिक गुलाल श्रीबांके बिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद सबको प्रेषित करके माहौल को भक्तिरस से सराबोर बना रखा है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in