इडेन में बना इतिहास : शानदार ड्रोन शो, गजब की आतिशबाजी

देवी पक्ष की शुरुआत यानी दुर्गा पूजा उत्सव के आरंभ के मौके पर इडेन गार्डन्स में भव्य आयोजन
इडेन में बना इतिहास : शानदार ड्रोन शो, गजब की आतिशबाजी
Published on: 

सबिता राय

कोलकाता : महालया और देवी पक्ष की शुरुआत यानी दुर्गा पूजा उत्सव के आरंभ के मौके पर इडेन गार्डन्स में इतने बड़े मंच पर एक भव्य आयोजन किया गया। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। ड्रोन शो के बाद आतिशबाजी का प्रदर्शन हुआ। राज्यपाल आर एन रवि, सीएम शुभेंदु अधिकारी और राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ-साथ प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य, प्रसिद्ध अभिनेता व सूचना व संस्कृतिक विभाग में सलाहकार मिथुन चक्रवर्ती ने मंच से नीचे मैदान में उतरकर ड्रोन शो देखा।

इससे पहले रेड रोड से शोभायात्रा लेकर शुभेंदु अधिकारी ईडन गार्डन्स पहुंचे। उनके साथ ऋतुपर्णा सेनगुप्ता समेत कई फिल्मी सितारे मौजूद थे। कुल मिलाकर, महालया के उत्सव की खुशी में पूरा कोलकाता सराबोर हो उठा।

कार्यक्रम केवल 40,000 दर्शकों तक सीमित नहीं

सांस्कृतिक विभाग और पर्यटन विभाग ने इस आयोजन को केवल कोलकाता के 40,000 दर्शकों तक सीमित नहीं रखा है। महाषष्ठी से पहले तक इस उत्सव को पूरे राज्य में करने की व्यवस्था की है। दुर्गापुर, सिलीगुड़ी, विष्णुपुर, कूचबिहार, मालदह, बहरमपुर और दीघा के समुद्र तट पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in