बनगांव में चुनावी प्रचार के दौरान भाजपा-तृणमूल समर्थकों में झड़प

भाजपा उम्मीदवार अशोक कीर्तनिया ने प्रचार में बाधा देने का आरोप लगाया
High tension in Bongaon North as BJP & TMC supporters clash during Ashok Kirtania's campaign.
सांकेतिक फोटो REP
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

बनगांव : बनगांव उत्तर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी माहौल के बीच गुरुवार को हिंसा देखने को मिली। भाजपा प्रत्याशी अशोक कीर्तनिया के प्रचार अभियान के दौरान तृणमूल कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच तीखी झड़प हो गई। यह घटना बनगांव नगर पालिका के 14 नंबर वार्ड स्थित सुभाषपल्ली इलाके में हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया। बताया गया है कि गुरुवार सुबह अशोक कीर्तनिया अपने समर्थकों के साथ प्रचार के लिए निकले थे। भाजपा का आरोप है कि रास्ते में विभिन्न मोड़ों पर तृणमूल कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान लाठी और बांस लेकर एक-दूसरे पर हमला किया गया।

मतुआ समुदाय के अपमान का लगाया आरोप, थाने के सामने दिया धरना

अशोक कीर्तनिया ने आरोप लगाया कि तृणमूल समर्थकों ने मतुआ समुदाय के लोगों के गले से आचार माला तक छीन ली, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। भाजपा ने इस घटना के पीछे स्थानीय पार्षद पापाई राहा और उनके समर्थकों का हाथ बताया है। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए उल्टा भाजपा कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल और केंद्रीय सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में किया। वहीं, इस घटना के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बनगांव थाने के सामने धरना प्रदर्शन कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in