

केडी पार्थ, सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : Heritage Academy के मीडिया साइंस विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय हेरिटेज एकेडमी फिल्म फेस्टिवल 2026 का समापन सिनेमा, संस्कृति और रचनात्मकता के रंगारंग माहौल में हुआ। फेस्टिवल में छात्रों, शिक्षाविदों, कलाकारों और फिल्म जगत से जुड़े लोगों ने हिस्सा लेकर उत्तम कुमार की कालजयी विरासत को याद किया।
उद्घाटन सत्र में जुटे शिक्षाविद और सिनेमा प्रेमी
फेस्टिवल की शुरुआत प्रसिद्ध लेखक एवं पत्रकार Shankarlal Bhattacharya और अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। उद्घाटन सत्र में Gaur Banerjee, Basab Chowdhury और Madhuja Bakshi ने स्वागत भाषण दिए। पहले दिन “उत्तम कुमार के 100 साल” विषय पर विशेष सत्र आयोजित हुआ, जिसे शंकरलाल भट्टाचार्य ने प्रस्तुत किया तथा छात्र प्रतिनिधि Sucheta Banerjee ने संचालित किया।
प्रतियोगिताओं में दिखी छात्रों की रचनात्मक और सिनेमाई समझ
फेस्टिवल में ‘नायक’ फिल्म रील मेकिंग, “समाधान” फिल्म क्विज़, “छद्मवेशी” फिक्शन फिल्म मेकिंग, “सेई चोख” नॉन-फिक्शन फिल्म मेकिंग और “उत्तम कलम” स्क्रिप्ट राइटिंग प्रतियोगिताओं ने छात्रों की प्रतिभा को नया मंच दिया। “जात्रा होलो शुरू” फैशन शो प्रतियोगिता ने कार्यक्रम में ग्लैमर और सांस्कृतिक जीवंतता का रंग भरा।
मूनमून सेन और अलोकनंदा रॉय ने किया प्रेरित
फेस्टिवल का सबसे आकर्षक सत्र अभिनेत्री Moon Moon Sen और अभिनेत्री, नृत्यांगना एवं समाज सुधारक Alokananda Roy के साथ संवाद रहा, जिसका संचालन Masoom Sengupta ने किया। समापन समारोह में विजेताओं को सम्मानित किया गया। Pradeep Agrawal ने कहा कि सिनेमा समाज, संस्कृति और मानवीय भावनाओं का सशक्त प्रतिबिंब है तथा यह फेस्टिवल युवा पीढ़ी को रचनात्मक अभिव्यक्ति के लिए प्रेरित करेगा।