उनका नाम ममता है, जिनके साथ जनता है : अखिलेश यादव

सीएम को बधाई के साथ ही अखिलेश यादव का सियासी संदेश, बंगाल चुनाव से पहले भाजपा पर इशारों में हमला
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on: 

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : बंगाल की सीएम एवं तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी के जन्मदिन पर देशभर से शुभकामनाओं का सिलसिला जारी रहा। इसी क्रम में यूपी के पूर्व सीएम तथा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुभकामनाएं व्यक्त की। हालांकि राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यह बधाई सिर्फ औपचारिक नहीं थी बल्कि बंगाल के चुनावी मौसम में सियासी संदेश भी था। अखिलेश यादव ने अपने संदेश में लिखा कि उनका नाम ममता है, जिनके साथ जनता है! बंगाली अस्मिता, अधिकार व सम्मान, जनता की भलाई और प. बंगाल की सौहार्दपूर्ण चौतरफा तरक्की के लिए सदैव संघर्ष करनेवाली तथा नफ़रती एजेंडा फैलानेवाले साम्प्रदायिक लोगों के ख़िलाफ़ अभेद्य ढाल बनकर खड़ी प. बंगाल की लोकप्रिय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं स्वस्थ, सार्थक, सक्रिय जीवन के लिए अनंत शुभकामनाएं! उल्लेखनीय है कि बंगाल में विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में अखिलेश यादव ने अपने संदेश में साफ कहा कि बंगाल की जनता ममता बनर्जी के साथ है। उन्होंने इशारों इशारों में भाजपा पर भी निशाना साधा। राजनीतिज्ञों की मानें तो अखिलेश यादव ने चुनाव को लेकर इशारों में काफी कुछ कह डाला।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in