शिकायत दर्ज के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

शिकायत दर्ज के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
Published on

सन्मार्ग संवाददाता 

कोलकाता : वेस्ट बंगाल क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट रेगुलेटरी कमीशन द्वारा आम जनता के लिए अहम जानकारी दी गयी है। इसमें कहा गया है कि आम जनता की जानकारी के लिए यह बताया जाता है कि राज्य में क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट (जैसे प्राइवेट अस्पताल, डायग्नोस्टिक सेंटर्स, पैथोलॉजिकल सेंटर्स आदि) के खिलाफ शिकायतें वेस्ट बंगाल क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट रेगुलेटरी कमीशन के पास इन तरीकों से दर्ज कराई जा सकती हैं :

* 24x7 हेल्पलाइन : 1860-345-3512

* ईमेल : wbcerc@wb.gov.in

* वेबसाइट : www.wbcerc.gov.in

* डाक द्वारा शिकायत करने पर मोबाइल नंबर और ईमेल देना आवश्यक है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in