Kedarnath में लैंडिंग के समय हेलीकॉप्‍टर हुआ क्रैश

मचा हड़कंप
Kedarnath में लैंडिंग के समय हेलीकॉप्‍टर हुआ क्रैश
Published on: 

रुद्रप्रयाग - केदारनाथ हेलीपैड के पास एक हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हेलीकॉप्टर ऋषिकेश स्थित एम्स से एक मेडिकल इमरजेंसी सेवा के तहत मरीज को लेने के लिए केदारनाथ आया था। हेलीकॉप्टर में दो डॉक्टर और एक पायलट सवार थे, जो सभी पूरी तरह सुरक्षित हैं। यह हादसा हेलीपैड से लगभग 20 मीटर पहले हुआ। जानकारी के अनुसार, यह हेली एंबुलेंस सेवा मरीज को लाने के उद्देश्य से चलाई गई थी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News