कोलकाता का बदला मौसम , बारिश ने दी राहत

कई जिलों में येलो अलर्ट जारी
कोलकाता का बदला मौसम , बारिश ने दी राहत
Published on

जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में तूफान का खतरा

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : ठंड की विदाई के साथ ही बसंत की शुरुआत के बीच मंगलवार तड़के राज्य के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ली। सुबह करीब 4:30 बजे महानगर कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के विभिन्न जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार कोलकाता, उत्तर 24 परगना, हुगली और पश्चिम मिदनापुर समेत कई इलाकों में हल्की वर्षा हुई। हालांकि बारिश अधिक देर तक नहीं रही, लेकिन तेज हवाओं के साथ हुई इस वर्षा ने मौसम को सुहावना बना दिया। दिन चढ़ने के साथ बारिश थम गई, पर कई क्षेत्रों में हवाएं चलती रहीं।

9 जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से इस सप्ताह दक्षिण बंगाल के कम से कम 9 जिलों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। आगामी सोमवार और मंगलवार के लिए दक्षिण 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर और झारग्राम में येलो चेतावनी जारी की गई है।

उत्तर बंगाल में भी बदलेगा मौसम

दक्षिण के साथ-साथ उत्तर बंगाल के जिलों जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में भी तूफान और बारिश की संभावना जताई गई है। मंगलवार की इस पहली वर्षा से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। लंबे समय से जारी शुष्क मौसम के बाद आई नमी ने लोगों को राहत का एहसास कराया है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में सतर्क रहने की सलाह दी है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in