फारस की खाड़ी में हेलीकॉप्टर हादसा, 6 मृत

कतर ने रविवार को कहा कि फारस की खाड़ी में उसके जल क्षेत्र में हुए एक हेलीकॉप्टर हादसे में छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।
हेलीकॉप्टर कैसे गिरा, इसपर से अभी पर्दा नहीं उठा है।
हेलीकॉप्टर कैसे गिरा, इसपर से अभी पर्दा नहीं उठा है।
Published on

काहिराः कतर ने रविवार को कहा कि फारस की खाड़ी में उसके जल क्षेत्र में हुए एक हेलीकॉप्टर हादसे में छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। गृह मंत्रालय ने बताया कि इस हादसे में एक व्यक्ति अब भी लापता है। यह दुर्घटना एक दिन पहले हुई थी।

रक्षा मंत्रालय ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना के लिए ‘‘तकनीकी खराबी’’ को जिम्मेदार ठहराया। हालांकि, गृह मंत्रालय के बयान में मृतकों की राष्ट्रीयता या यह स्पष्ट नहीं किया गया कि वे आम नागरिक थे या सैन्य कर्मी।

कतर के गृह मंत्रालय ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जताई और “गहरी संवेदना और सच्ची सहानुभूति” जताई। लापता व्यक्ति की तलाश अभी भी जारी है।

ईरान ने खाड़ी में तेल और प्राकृतिक गैस के इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाने के लिए अपने हमले का दायरा बढ़ा दिया है, जिससे एक संघर्ष और तेज़ी से बढ़ गया है जो पहले से ही ग्लोबल एनर्जी मार्केट में फैल रहा है।

हेलीकॉप्टर कैसे गिरा, इसपर से अभी पर्दा नहीं उठा है।
गैस संकट से आधे पर यूरिया संयंत्र
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in