बंगाल में शुक्रवार तक भारी बारिश का अलर्ट

कम दबाव के असर से बंगाल में बदलेगा मौसम
बंगाल में शुक्रवार तक भारी बारिश का अलर्ट
Published on

मंगलवार से शुक्रवार तक भारी बारिश की संभावना

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव वाले क्षेत्र और गहरे डिप्रेशन के असर से मंगलवार से शुक्रवार तक पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। महानगर में रविवार की सुबह शुरुआत मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के साथ हुई है, जिससे तापमान में अचानक बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार, पूर्व मिदनापुर और दक्षिण 24 परगना के तटीय जिलों में बारिश की तीव्रता सबसे ज्यादा रहेगी, जहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसी खराब मौसम और समुद्री हालात को देखते हुए मछुआरों को आज और कल सितंबर को समुद्र में न जाने की कड़ी सलाह दी गई है। इसके अलावा कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के अन्य जिलों में भी शुक्रवार तक गरज-चमक के साथ बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

उत्तर बंगाल के जिलों में भी मौसम रहेगा खराब

दक्षिण बंगाल के साथ-साथ उत्तर बंगाल के मौसम में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से शुक्रवार तक दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरदुआर और कूचबिहार जैसे सब-हिमालयी जिलों में भारी बारिश होने की पूरी संभावना है। वहीं उत्तर बंगाल के अन्य जिलों जैसे उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर और मालदा में भी इस दौरान गरज के साथ बौछारें पड़ने और तेज हवाएं चलने की उम्मीद जताई गई है। प्रशासन ने लोगों को बदलते मौसम के मद्देनजर सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in