

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने गुरुवार को कहा कि सिर्फ अदाणी ही नहीं बल्कि अंबानी, बिरला से लेकर हर तरफ से बंगाल में कई निवेश आ रहे हैं। पश्चिम बंगाल के औद्योगिक क्षेत्रों में फिर से रौनक लौटेगी। पश्चिम बंगाल में सेमीकंडक्टर उद्योग स्थापित होगा, डेटा सेंटर बनाए जाएंगे और भारी उद्योगों का विस्तार होगा। बंद और बीमार उद्योगों को पुनर्जीवित करने की पहल की जाएगी तथा नए उद्योग भी स्थापित किए जाएंगे। न केवल देश, बल्कि पूरी दुनिया की निगाहें आज बंगाल पर टिकी हैं।