कोलकाता में अगले हफ्ते से बढ़ेगी गर्मी

फरवरी के अंत तक चढ़ेगा पारा
कोलकाता में अगले हफ्ते से बढ़ेगी गर्मी
Published on

मार्च में 40 डिग्री के पार जाने के आसार

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : बसंत की शुरुआत के साथ ही महानगर में गर्मी ने दस्तक दे दी है। अलीपुर मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार शहर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। सर्दी लगभग विदा ले चुकी है और दिन के साथ-साथ रात में भी ठंड का असर कम होता जा रहा है। हालांकि मौसम विभाग ने पहले ही संकेत दिया था कि फरवरी के दौरान सर्दी समाप्त हो जाएगी। अब यह अनुमान सही साबित होता दिख रहा है। कोलकाता सहित पूरे बंगाल में तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पश्चिमी जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है, जिससे दिन में गर्मी महसूस होने लगी है।

अगले सप्ताह रात का पारा 19 डिग्री पहुंचने अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह कोलकाता में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। फरवरी के अंतिम सप्ताह में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है। अनुमान है कि मार्च से गर्मी पूरी तरह से प्रभाव दिखाएगी और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। शनिवार को कोलकाता में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। हवा में सापेक्षिक आर्द्रता 37 प्रतिशत से 82 प्रतिशत के बीच रह सकती है।

दक्षिण बंगाल में शुष्क मौसम, उत्तर में कोहरे के आसार

दक्षिण बंगाल में आज मौसम शुष्क बना रहेगा। आज या कल से तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी। वहीं, उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कलिम्पोंग, कूचबिहार और उत्तर दिनाजपुर में हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है। सप्ताहांत से वहां भी तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in