बंगाल के मेरे भाइयों और बहनों को पोइला बैसाख की हार्दिक शुभकामनाएं : राज्यपाल

बंगाल के मेरे भाइयों और बहनों को पोइला बैसाख की हार्दिक शुभकामनाएं : राज्यपाल
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने मंगलवार को बंगाली नव वर्ष के अवसर पर राज्यवासियों को बधाई दीं। उन्होंने कहा कि यह जीवंत त्योहार बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और अदम्य भावना को दर्शाता है। बांग्ला नव वर्ष 1433 की पूर्व संध्या पर जारी एक बयान में उन्होंने कहा, शुभ नव वर्ष! पश्चिम बंगाल के मेरे भाइयों और बहनों को पोइला बैसाख के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। रवि ने आशा व्यक्त की कि नव वर्ष सभी के लिए खुशहाली और समृद्धि लेकर आएगा। उन्होंने कहा, आइए हम अपने शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों के 'सोनार' बंगाल के निर्माण के लिए खुद को समर्पित करने का संकल्प लें। उन्होंने कहा, नया साल बहुप्रतीक्षित पुनर्जागरण लाए और हमारी भूमि और लोगों के गौरव को पुनर्स्थापित करे। दुनिया भर के बंगाली बुधवार को नव वर्ष मनाएंगे, जो बंगाली महीने बैसाख का पहला दिन होता है, जिसे ‘पोइला बैसाख’ के रूप में जाना जाता है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in