ममता की श्रीरामपुर रैली पर सुनवाई

ममता की श्रीरामपुर रैली पर सुनवाई
Published on

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस ने 11 सितंबर को एक रैली निकालने की योजना बनाई है। इसकी अनुमति के लिए पुलिस के पास आवेदन पत्र दिया गया था। पुलिस ने मंगलवार की रात को आवेदन को खारिज कर दिया। हाई कोर्ट के जस्टिस सौगत भट्टाचार्य के कोर्ट में बुधवार को इसे मेंशन करते हुए तत्काल सुनवाई की अपील की गई। जस्टिस भट्टाचार्य ने बृहस्पतिवार को सुनवाई की जाने का आदेश दिया है। एडवोकेट अर्क नाग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि रैली 11 सितंबर को श्रीरामपुर के महेश से निकाली जाएगी और श्रीरामपुर कोर्ट तक जाने के बाद समाप्त हो जाएगी।उन्होंने कहा कि इसके लिए पुलिस के पास आवेदन किया गया था लेकिन जब कोई जवाब नहीं मिला तो हाई कोर्ट में मेंशन करके मामला दायर करने के लिए लीव मांगी गई थी। अब पुलिस ने आवेदन को ही खारिज कर दिया है। उन्होंने बताया की रैली में पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी भी हिस्सा ले सकती हैं।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in