पटरी पर लेटकर ऊपर से गुजरती ट्रेन का बनाया वीडियो, पुलिस ने किया गिरफ्तार

असम के हैलाकांडी जिले का है मामला
पटरी पर लेटकर ऊपर से गुजरती ट्रेन का बनाया वीडियो, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Published on

हैलाकांडी (असम) : असम के हैलाकांडी जिले में ट्रेन की पटरियों के बीच लेटकर अपने ऊपर से गुजरती ट्रेन का वीडियो बनाने और उसे अपलोड करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी पापुल अलोम बरभुइया (27) ने इस हफ्ते के शुरु में सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ पर 31 सेकेंड का वीडियो अपलोड किया, जिसमें वह लाला रेलवे स्टेशन पर पटरियों के बीच लेटा हैं और उस ट्रेन का वीडियो बना रहा है, जो कथित तौर पर उसके उपर से गुजर गई।

हालांकि इस वीडियो के सत्यापन की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। बेंगलुरु निवासी बरभुइया ने अगले दिन एक और वीडियो पोस्ट करते हुए दावा किया कि पिछली क्लिप संपादित थी। बरभुइया ने दावा किया कि उसने ट्रेन के गुजरने वाले हिस्से को इंटरनेट से डाउनलोड किया था। उसने अन्य लोगों को इस तरह के स्टंट नहीं करने के लिए आगह किया था। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद बरभुइया को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत दे दी गई है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in