मायापुर में परिक्रमा के दौरान गंगा में डूबा हरियाणा का युवक, तलाश जारी

Haryana youth drowns in Ganga during Parikrama in Mayapur, search continues
सांकेतिक फोटो
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

नवद्वीप/मायापुर: रंगों के उत्सव डोल पूर्णिमा से पहले मायापुर इस्कॉन मंदिर में चल रहे नवद्वीप मंडल परिक्रमा के बीच एक दुखद घटना घटित हुई। सोमवार के बाद मंगलवार को भी गंगा में स्नान के दौरान एक और हादसा हो गया। हरियाणा के फरीदाबाद से परिक्रमा में शामिल होने आए 24 वर्षीय युवक शिवम यादव गंगा में डूब गए। घटना के बाद से ही पूरे इलाके में शोक की लहर है।

बताया जा रहा है कि शिवम को तैरना नहीं आता था

जानकारी के अनुसार, शिवम यादव अपने दोस्तों के साथ डोल उत्सव में हिस्सा लेने मायापुर आए थे। मंगलवार सुबह वह नवद्वीप गौरांग सेतु के पास चर इलाके में गंगा स्नान के लिए उतरे। बताया जा रहा है कि शिवम को तैरना नहीं आता था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पानी में उतरते ही वह गहरे जल की चपेट में आ गए और डूबने लगे। उन्होंने मदद के लिए हाथ-पैर मारते हुए 'बचाओ-बचाओ' की आवाज भी लगाई, लेकिन उनके साथ मौजूद दोस्त को तैरना नहीं आने के कारण वह लाचार खड़ा रहा।

की जा रही है तलाश

तुरंत इसकी सूचना स्थानीय लोगों, पुलिस और इस्कॉन अधिकारियों को दी गई। मौके पर नवद्वीप थाने की पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम (NDRF/SDRF) पहुंची। गोताखोरों की मदद से गंगा में सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया है। दोपहर 2 बजे तक मिली जानकारी के मुताबिक, लापता युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। प्रशासन लगातार तलाश में जुटा है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in