हरियाणा नागरिक संघ का 35 दिवसीय जल सेवा अभियान सम्पन्न

हरियाणा नागरिक संघ का 35 दिवसीय जल सेवा अभियान सम्पन्न
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : भीषण गर्मी के दौरान राहगीरों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से हरियाणा नागरिक संघ द्वारा 27 मई से 30 जून तक तुल्लापट्टी स्थित प्रधान कार्यालय के मुख्य द्वार पर निरंतर 35 दिवसीय कैरी पानी वितरण सेवा अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। अभियान के अंतिम दिन, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से लगभग 2,500 राहगीरों को ठंडा कैरी पानी पिलाया गया। पूरे 35 दिनों के इस अभियान के दौरान लगभग 50,000 राहगीरों ने इस सेवा का लाभ उठाया। संघ ने भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहित एवं समाजसेवा के कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष गोर्धन निगानिया, सचिव राजकुमार चांदवासिया एवं उपाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद अग्रवाल सहित कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे और सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in