कतर दौरे पर हरदीप पुरी, ऊर्जा सहयोग पर अहम चर्चा

दोहा में भारत-कतर बैठक के बीच इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान वार्ता से पहले कड़ी सुरक्षा
कतर दौरे पर हरदीप पुरी, ऊर्जा सहयोग पर अहम चर्चा
Published on

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को दोहा पहुंचे, जहां उन्होंने कतर के ऊर्जा मामलों के राज्य मंत्री और कतरएनर्जी के प्रमुख साद शरीदा अल-काबी से मुलाकात की। इस बैठक में भारत और कतर के बीच ऊर्जा सहयोग, व्यापार, निवेश और क्षेत्रीय हालात पर विस्तार से चर्चा हुई।

पुरी ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश और शुभकामनाएं भी सौंपी। दोनों देशों ने मौजूदा तनाव के बीच शांति और स्थिरता बनाए रखने पर जोर दिया, जबकि कतर ने भारत को भरोसेमंद ऊर्जा आपूर्तिकर्ता बने रहने की प्रतिबद्धता दोहराई। हालिया क्षेत्रीय संघर्ष के कारण एलएनजी उत्पादन प्रभावित हुआ है, जिससे वैश्विक ऊर्जा बाजार पर असर पड़ा है और इस दौरे को भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए अहम माना जा रहा है।

वहीं, अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित शांति वार्ता से पहले पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सुरक्षा व्यवस्था अभूतपूर्व स्तर पर कड़ी कर दी गई है। आंतरिक मंत्री मोहसिन नकवी ने सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को किसी भी तरह की चूक न होने के निर्देश दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधिमंडलों के आगमन से पहले 10 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। रेड जोन को पूरी तरह सील कर दिया गया है और विशेष कंट्रोल रूम बनाकर हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है, जबकि शहर भर में तलाशी और गश्त लगातार जारी है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in