हालीशहर में टीएमसी कार्यकर्ता को सरेआम मारी गोली, इलाके में भारी तनाव

पिता के लिए सामान खरीदने निकले युवक पर बाइक सवार बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, पेट में लगी गोली
Halisahar Shooting: TMC Worker Raja Mallick Shot Ahead of Bengal Polls
सांकेतिक फोटो REP
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हालीशहर: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले उत्तर 24 परगना का हलिशहर गोलियों की गूंज से थर्रा उठा है। हलिशहर नगर पालिका के वार्ड नंबर 9 स्थित खासबाटी मुड़ी गली क्षेत्र में सोमवार शाम एक तृणमूल कांग्रेस (TMC) कार्यकर्ता को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस हमले में राजा मल्लिक नामक कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया है।

बाजार जाते समय हुआ हमला

परिजनों के अनुसार, राजा मल्लिक शाम के समय अपने पिता के लिए गामछा खरीदने घर से बाहर निकले थे। तभी बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और उन पर करीब चार राउंड गोलियां चलाईं। एक गोली राजा के पेट में लगी, जिसके बाद वह जान बचाने के लिए भागने लगे। स्थानीय निवासियों ने साहस दिखाते हुए उन्हें तुरंत संभाला और गंभीर हालत में कल्याणी जवाहरलाल नेहरू (JNM) अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

इलाके में केंद्रीय बल तैनात

दिनदहाड़े हुई इस गोलीबारी की घटना से पूरे इलाके में आतंक का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर केंद्रीय बल (Central Forces) और स्थानीय पुलिस पहुंच गई है। फिलहाल इस हमले के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन चुनाव से ठीक पहले एक राजनीतिक कार्यकर्ता पर हुए इस हमले ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग और टीएमसी समर्थक इस घटना के विरोध में आक्रोशित हैं।  निवर्तमान विधायक व बीजपुर के तृणमूल उम्मीदवार सुबोध अधिकारी ने इसका तीव्र प्रतिवाद जताते हुए आरोप लगाया कि भाजपा आश्रित समाजविरोधी इलाके में अशांति फैलाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। वे लोगों में आतंक फैलाना चाहते हैं। उन्होंने मामले में अविलंब अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in