

Haldia Petrochemicals Limited (HPL) ने वित्त वर्ष 2025-26 में अपने वित्तीय प्रदर्शन में बड़ा सुधार दर्ज किया है। कंपनी का स्टैंडअलोन प्रॉफिट बिफोर टैक्स (PBT) FY25 में 1,282 करोड़ रुपये के घाटे से निकलकर FY26 में 229 करोड़ रुपये के मुनाफे पर पहुंच गया।
कंपनी की ओर से जारी वित्तीय आंकड़ों के अनुसार, FY26 में EBITDA बढ़कर 1,754 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 312 करोड़ रुपये था। राज्य प्रोत्साहन, ट्रेजरी आय और अन्य आय में वृद्धि का भी कंपनी को फायदा मिला।
मार्च 2026 तिमाही में कंपनी की नेट सेल्स 3,310 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,167 करोड़ रुपये पहुंच गई। इसी दौरान EBITDA 168 करोड़ रुपये से बढ़कर 964 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का PBT भी 49 करोड़ रुपये से बढ़कर 589 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।
31 मार्च 2026 तक कंपनी की कुल परिसंपत्तियां (Total Assets) बढ़कर 23,438 करोड़ रुपये हो गईं, जो पिछले साल 22,823 करोड़ रुपये थीं। कंपनी की कुल इक्विटी भी 15,710 करोड़ रुपये से बढ़कर 15,952 करोड़ रुपये पहुंच गई।
कंपनी की सहायक इकाइयों ने भी FY26 में प्रदर्शन में योगदान दिया। Advanced Performance Materials Pvt Ltd ने 180 करोड़ रुपये और HPL Global Pte Ltd ने 117 करोड़ रुपये का योगदान दिया। कुल मिलाकर Consolidated PBT 419 करोड़ रुपये रहा।