हर भारतीय के लिए प्रेरणा हैं गुरु गोविंद सिंह : योगी

सीएम योगी का बयान आया सामने
हर भारतीय के लिए प्रेरणा हैं गुरु गोविंद सिंह : योगी
Published on

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में खालसा सृजन दिवस एवं बैसाखी पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु गोविंद सिंह केवल सिखों के लिए ही नहीं हर भारतीय के लिए प्रेरणा हैं और एक नया प्रकाश हैं।

मुगल शासक औरंगजेब को 'क्रूर' करार दिया और तब हिंदुओं के सामने आई समस्याओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए गुरु गोविंद सिंह की सराहना की। उन्होंने कहा कि ''खालसा पंथ के 325 वर्ष पूरे हो रहे हैं। गुरु गोविंद सिंह के अनुयायी जहां भी गये अपने शौर्य और पराक्रम से अपना लोहा मनवाया।

अपने बयान में क्या कहा सीएम योगी ने ?

सिख कहीं भी होगा वह बिना झुके, डिगे अपने पथ पर आगे बढ़ता है, इसलिए सरदार भी कहलता है। योगी ने कहा, ''याद करिये एक तरफ क्रूर औरंगजेब के शासन में अत्याचार की पराकाष्ठा थी, जजिया कर के जरिये हिंदुओं को पूरी तरह इस्लाम में बदलने की उसकी क्रूर चाल और मंदिरों को तोड़ा जा रहा था, बेटियों की इज्जत पर हाथ डाला जा रहा था और उस समय अपने एक लाख शिष्यों के साथ मिलकर देश और धर्म की ज्वलंत समस्याओं पर प्रभावी शंखनाद करने का काम गुरु गोविंद सिंह महाराज द्वारा किया जा रहा था।

मुख्यमंत्री के मुताबिक, गुरु गोविंद सिंह महाराज ने इस कार्यक्रम को बढ़ाया तो इसका नाम खालसा रखा जिसका मतलब परमात्मा है। समारोह को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख समेत कई प्रमुख लोगों ने संबोधित किया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in